ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद होता है साबूदाने का सेवन

आजकल नवरात्रि का पर्व चल रहा है। साबूदाने का प्रयोग अक्सर व्रत में खाने केलिए किया जाता है। यह दिखने में बिलकुल सफ़ेद होता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करता है।
साबूदाने के फायदे:
 खाने में हल्का होने की वजह से यह पचने में आसान होता है तथा इसके सेवन से पेट से सम्बंधित समस्याओ में आराम मिलता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या में काफी आराम मिल सकता है।
 यह शरीर की गर्मी को दूर करने का काम करता है तथा या यह शरीर को ताजगी भी प्रदान करता है।
 साबूदाने में पोटाशियम की भरपूर मात्रा होने के कारन यह खून के संचार को ठीक रखने में मदद करता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रैशर की समस्या में आराम मिलता है।
 अगर आप गर्भवती है तो आपको साबूदाने का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके सेवन से माँ और बच्चे दोनों को बहुत लाभ होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com