दक्षिण कोरिया तकनीकी तौर पर पूरी दुनिया में अपनी साख जमा चुका है। इसके बाद भी कृषि की जमीन कम होने की वजह से वह इस क्षेत्र में मात खा रहा था। इसकी भरपाई करने में अब यहां पर इंडोर वर्टिकल फार्म का कंसेप्ट सामने आया है। इंडोर वर्टिकल कंसेप्ट का अर्थ दरअसल, जमीन के नीचे खेती करना है। दरअसल, वर्टिकल फार्म उन जगहों के लिए एक वरदान है जहां पर खेती के लिए जगह कम है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है जो जमीन के अंदर एक सुरंग में किया गया है। इसके अलावा वर्टिकल फार्मिंग का कंंसेप्ट दक्षिण कोरिया में 2015 में ही आ गया था। आज तकनीकी तौर पर इस देश का पूरी दुनिया में बोल-बाला है। 
दक्षिण कोरिया की एक जानकारी
इंडोर वर्टिकल फार्म पर आगे बढ़ने से पहले आपको इस देश के बारे में शुरुआती जानकारी दे दें। यह कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग को घेरे हुए है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ 238 किमी लंबी सीमा है। इस देश का करीब दो-तिहाई हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र है, इसी वजह से यहां पर खेती के लिए जमीन कम उपलब्ध है। इसी कमी को यहां पर पूरा करने के लिए वर्टिकल फार्म का कंसेप्ट सामने आया है। आपको बता दें कि कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है। जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर यह देश विश्व की तेरहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal