मौसी के बच्चे नहीं थे तो बहन की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी उनके घर रहने लगी। इसी दौरान अचानक एक दिन नाबालिग लड़की के पेट में दर्द होने लगा। लड़की की मां उसे अस्पताल ले गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है। बाद में लड़की ने बताया कि उसका मौसा अक्सर उससे दुष्कर्म करता है। थाना दुगरी पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपित जतिंदर कुमार (44) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
बेटी ने उन्हें बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। पहले उन्हें लगा कि शायद कुछ खा लेने से ऐसा हुआ है, लेकिन फिर भी वो बेटी को लेकर डॉक्टर के पास चेकअप के लिए चली गई। जहां डॉक्टर ने उसे बताया कि उनकी बेटी डेढ़ महीने की गर्भवती है। यह सुनते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal