04 जुलाई दिन बुधवार, जाने क्या रहेगा आपके लिए अच्छा !

ऋत-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त- प्रातः07:12 से 08 :57 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त की प्राप्ति होगी। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें। खर्च अधिक होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मध्‍याह्न के बाद मनोरंजन के अवसर प्राप्‍त होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज 
भविष्‍य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्‍छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्‍त होगी। किसी के साथ वाद-विवाद न करें तो ही सही होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में शांति रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आ‍कर्षण पैदा होगा। आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्‍त होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज दिन के प्रथम पहर में आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपको मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिजनों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-

आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज प्रतिकूल रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर क्रोध की मात्रा बढे तो भी क्रोध न करें। मित्रों के साथ आनंद लें। आपकी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे इस बात का ध्‍यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज 
वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करे।
परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंददायी होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याह्न के बाद सावधानी बरतने की सलाह हैं। स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में संभलें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आपका मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज व्यापारीवर्ग के लिए प्रातः काल का समय अनुकूल है। ऊपरी अधिकारी के साथ विवाद में न पड़ें। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्णार्य पूर्ण होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com