दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। रणवीर और दीपिका ने शादी करने का फैसला ले लिया है। दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीप-वीर सात फेरे लेंगे।
पिछले हफ्ते दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के परिवार से मिलकर शादी की बातचीत की। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्त्रां फोर सीजन में डिनर के लिए निकल गए।
दीपिका और रणवीर सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।
पोर्टल के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से होगी। इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे आलीशान वेन्यू के बारे में सोचा जा रहा है। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। दीपिका ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है।
2 मार्च को दीपिका, रणवीर के परिवार के साथ लंदन गई हैं। सभी मिलकर शादी के लिए कपड़े और ज्वैलरी खरीद रहे हैं। दीपिका के साथ रणवीर के बॉडीगार्ड भी हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जब दीपिका मुंबई लौटेंगी तो उनके पास बड़े-बड़े शूटकेस होंगे।
इसके अलावा दीपिका ने इरफान खान के साथ अपनी फिल्म ‘रानी’ की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 महीनों तक काम ना करने की सलाह दी है। लेकिन अब लग रहा है कि बीमारी तो बस बहाना है। दीपिका ने शादी के लिए फिल्म की शूटिंग कैंसिल की है।<
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal