वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो चुका हैं। इस दिन से जहां हर कोई अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करेगा तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका के इस खुलासे को जानकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है।
प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने कहा – ‘शादी कभी भी प्लानिंग से नहीं होती। बस आपको अपने लिए किसी खास को तलाशना होता है। अगर मुझे अपना मिस्टर राइट मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी लेकिन मुझे वो अभी तक मिला नहीं हैं।’
प्रियंका ने कहा – ‘मैं बहुत सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन बीते एक साल से मैं सिंगल हूं। मैं कई लोगों से मिली पर मेरा मन किसी से भी नहीं जुड़ा। मुझ पर कई लोगों ने ध्यान दिया लेकिन पता है मैं लड़की हूं और क्या करना चाहिए।’
आपको बता दें बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप की खबरें काफी चर्चा का विषय रही जिसमें उनका नाम शाहरुख खान से भी जुड़ा। ऐसा जाता है कि साल 2006 में आई ‘डान’ फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका और शाहरुख का अफेयर चला हालांकि इन खबरों पर कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका जिस रिलेशनशिप के टूटने की बात कर रही हैं वह अमेरिकी एक्टर से था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal