अगर आप बैंक अकाउंट होल्डर हैं और महिला हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। इन स्कीमों का उपयोग कर आप मालामाल हो सकती हैं।
देश के विभिन्न बैंकों में कुछ ऐसी स्कीम्स चल रही हैं। जो महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक हैं। इससे न केवल महिलाएं आत्म निर्भर होंगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत भी कर सकती हैं।
मुद्रा योजना स्कीम के तहत महिलाएं ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग यूनिट, ट्यूशन सेंटर जैसे बिजनेस कर सकती हैं। कैंडीडेट के वेरिफिकेशन के बाद फीमेल एप्लीकेंट को मुद्रा कार्ड मिलता है। इसके जरिए वे बिजनेस की जरूरत का सामान खरीद सकती हैं।अन्नपूर्णा स्कीम में महिलाएं टिफिन सर्विस, पैक्ड स्नैक्स जैसे काम किए जाते हैं। इसमें अधिकतम 50 हजार रुपए तक का लोन मिलता है, जिसे 36 महीनों में रिटर्न करना होता है। यह स्कीम स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में है।
उद्योगिनी स्कीम में स्मॉल बिजनेस, रिटेल बिजनेस और एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के लिए दिया जाता है। इस लोन को वही महिलाएं ले सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है। इसमें अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए की है। यह स्कीम पंजाब और सिंध बैंक में है।
स्त्री शक्ति पैकेज में ऐसी कंपनियां जिनमें 50 परसेंट से ज्यादा शेयर महिला के नाम पर हैं, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसमें लोन अमाउंट 2 लाख रुपए से ज्यादा का होता है तो इंटरेस्ट रेट 0.5 परसेंट लगता है। यह एसबीआई की स्कीम है। देना शक्ति स्कीम में देना बैंक द्वारा एग्रीकल्चर, स्मॉल एंटरप्राइज, रिटेल ट्रेड, माइक्रो क्रेडिट, एजुकेशनल और हाउसिंग को फोकस किया गया है। मैक्सिमम लिमिट और इंटरेस्ट रेट अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से डिवाइड किया गया है। जैसे एजुकेशन और रिटेल में 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इंटरेस्ट रेट 0.25 परसेंट है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal