आज के समय में किसी भी डॉक्टर के पास चले जाओ तो फीस सुनकर हम परेशान हो जाते हैं वहीं डॉक्टर दादी के नाम से जानी जाने वाली महिला डॉक्टर 68 सालों से फ्री इलाज कर रही हैं।
भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। डॉक्टर दादी फिलहाल तबियत ठीक नहीं होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं। गृह मंत्रालय से उनके बेटे को फोन पर यह सूचना मिली है।
भारत सरकार ने इंदौर की डॉक्टर भक्ति यादव को यह सम्मान उनके अथक प्रयासों को देखते हुए दिया है। उनका जीवन मरीजों की सेवा में ही निकला है। वे शहर की पहली महिला एमबीबीएस रही हैं। इंदौर के 2 नंबर विधानसभा में इन्हें डॉक्टर दादी के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में हर घर में इनके हाथ से जन्म बच्चा है।
अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी डॉक्टर दादी ने कभी हार नहीं मानी। फिलहाल कुछ महीने पहले डॉक्टर दादी पलंग से गिर गई थी जिसके बाद वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal