Vivo ने भारत में अपना नया Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले है।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने बुधवार को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y51 Pro 5G के नाम से पेश किया है। ये नया Y-सीरीज स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं वीवो के इस नए फोन में MediaTek Dimensity 7000-सीरीज चिपसेट मिल रहा है और इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। डिवाइस में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vivo Y51 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जहां आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। डिवाइस के टॉप वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस को 16 मार्च से पहले खरीदने पर कंपनी खास 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। डिवाइस फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में आता है।
Vivo Y51 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.75-इंच LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक 7360-टर्बो चिपसेट है। साथ ही फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इस हैंडसेट में एक कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल है। डिवाइस में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग है।
Vivo Y51 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जहां f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिल रहा है।
सेल्फी के लिए सामने की तरफ f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस से आप 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal