OPPO ने चीन में अपनी A6 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने OPPO A6s Pro के नाम से पेश किया है। पिछले साल A6 Pro लॉन्च होने के बाद अब कंपनी ने इस सीरीज का नया मॉडल पेश किया है। इस फोन में न सिर्फ बेहतर बैटरी बल्कि इसमें 4300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है जो गर्मियों में फोन को ठंडा रखने में काफी मदद करेगा।
OPPO A6s Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.57-इंच की FHD+ 120Hz फ्लैट OLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही इस फोन में Dimensity 6360 MAX चिपसेट भी मिल रहा है, जिसके साथ 4300mm² VC कूलिंग और 12GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिल रही है।
धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग भी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 85°C तापमान, तेज पानी के जेट को भी कई अलग-अलग एंगल से और नजदीकी दूरी से झेल सकता है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस भारी बारिश और हाई-प्रेशर के दौरान भी सुरक्षित रहेगा।
3D डेप्थ ऑफ फील्ड लाइट
फोन के ‘Rising to prominence’ कलर वेरिएंट में इंडस्ट्री की पहली 3D Depth-of-Field लाइट सेंसिंग टेक्नोलॉजी मिल रही है। इसके बैक कवर पर एक चीड़ के जंगल का डिजाइन बना है, जिसमें रोशनी के कई लेयर्स वाले इफेक्ट हैं। ये इफेक्ट देखने के एंगल के हिसाब से बदलते
रहते हैं। इसके ‘Good Luck Lotus’ कलर वेरिएंट में इंडस्ट्री की पहली फैंटम कलर LCD टेक्नोलॉजी है।
OPPO A6s Pro के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेकेंडरी कैमरा और आगे की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी भी मिल रही है, जिसके साथ 80W Super Flash Charge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
OPPO A6s Pro की कीमत और उपलब्धता
OPPO A6s Pro 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन लगभग ₹30,000
OPPO A6s Pro 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2399 युआन लगभग ₹32,730
OPPO A6s Pro 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2699 युआन लगभग ₹36,820
OPPO A6s Pro 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2999 युआन लगभग ₹40,910
डिवाइस अब ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीन में इसकी पहली सेल 17 अप्रैल से शुरू होने वाली है। भारत में ये डिवाइस 15 अप्रैल को OPPO F33 Pro के नाम से लॉन्च होने वाला है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal