सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। राजनीति में आने से पहले ही अभिनेता ने खुलासा कर दिया था कि वह अभिनय छोड़ रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) है।
चुनाव से पहले ही जन नायकन रिलीज होने वाली थी। मगर अटक गई। अब करीब 7 महीने बाद अभिनेता की आखिरी फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इसे सेंसर बोर्ड से कुछ दिन पहले ही हरी झंडी मिली थी।
जन नायकन की रिलीज पर अपडेट
जब से थलापति विजय मुख्यमंत्री बने हैं, तब से दर्शकों को जन नायकन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब आखिरकार एक नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म कब सिनेमाघरों में आ सकती है। योर्क सिनेमा के एक्स पोस्ट के मुताबिक, जन नायकन इसी महीने रिलीज हो रही है।
कब रिलीज हो रही है जन नायकन?
एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया, “आखिरकार। हमारे अपने थलापति विजय जन नायकन के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में इसे यॉर्क सिनेमा के द्वारा रिलीज की जाएगी। 24 जुलाई से पर्दे पर धमाल मचेगा। थिएटर में जबरदस्त जश्न के लिए तैयार हो जाइए। टिकटों के लिए बने रहिए।”
‘लेट्स सिनेमा’ ने भी अपने ऑफिशियल हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। अब देखना होगा कि विजय की फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट कब आती है।
क्यों पोस्टपोन हो गई थी फिल्म?
एच विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन पहले 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड से पास न होने के चलते महीनों तक अटकी रही। मामला कोर्ट में भी गया, लेकिन इसे पास नहीं कराया गया। अब जिस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, उससे फैंस इस उम्मीद में हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर आ सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal