रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा से ही सुपरहिट रही है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। यहां तक की इन दोनों का क्रेज फैंस के बीच अब भी बरकरार है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

सूत्रों की मानें तो रेखा धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि सालों बाद यह जोड़ी उसी गाने पर थिरकेगी जिस पर 45 साल पहले इन दोनों ने डांस किया था। यहां तक की इसके लिए रेखा ने हामी भी भर दी है।
खबरों की मानें तो यह गाना 1973 में आई फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ का है। इस फिल्म में इन दोनों पर ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ गाना फिल्माया गया था। ऐसे में यह जोड़ी एक बार फिर से इसी गाने पर दोबारा थिरकेगी। कहा जा रहा है कि रेखा ने धर्मेंद्र के साथ इस गाने की शूटिंग कर ली है।
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में न केवल शत्रुघ्न सिन्हा बल्कि सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। इसके साथ ही कई और एक्टर नजर आएंगे जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान और रेखा इससे पहले एक फ्रेम में साल 1988 में आई फिल्म ‘बीबी हो तो ऐसी’ में दिखाई दिए थे। ऐसे में यह दोनों 30 साल बाद एक ही फ्रेम में दिखाई देंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal