4 अगस्त 2018: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

कैसा रहेगा आज का दिन और किसकी चमकेगी किस्मत। हर राशि का विस्तृत औऱ सटीक दैनिक राशिफल यहां जानिए। प्रेम में किसकी होगी तकरार और कौन कर पाएगा रोमांस। नौकरी और व्यापार के सिलसिले में किसकी लगेगी लॉटरी। कैसी रहेगी सेहत और किसको बरतनी होगी सावधानियां। किस राशि के चमकेंगे सितारे और कौन होगा आज मायूस। अपनी राशि के अनुसार जानिए 4 अगस्त 2018 के पूरे दिन का हाल रिलीजन भास्कर पर।

जानें अपनी राशि का हाल

  मेष पॉजिटिव  चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। आज पैसों का दबाव खत्म हो जाएगा। राहत मिलने लगेगी। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आपको कुछ खास अनुभूतियां और पूर्वाभास भी होगा। मन की चिंताएं खत्म हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं तो सफलता निश्चित ही मिल जाएगी। धैर्य रखें। आपका बिजनेस भी बढ़ सकता है। बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग वाले लोगों के प्रति आकर्षण होगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। आज आप ज्यादातर मामलों में सफल रहेंगे। कुछ वादे और सौदे आज आपको करने पड़ सकते हैं जो अचानक ही होंगे।

4 अगस्त 2018 को मेष राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?

अपने कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। आज किसी काम में ज्यादा ही समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है। 

4 अगस्त 2018 को मेष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?

गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

4 अगस्त 2018 को मेष राशि का लव फैक्टर

आज आपकी भावनाओं का स्तर बढ़ेगा और अपने एक्सप्रेशन्स पर कंट्रोल नहीं रहेगा। आपका साथी आपकी मनोदशा समझ जाएगा। पार्टनर से सहयोग और सरप्राइज मिलेगा।

4 अगस्त 2018 को मेष राशि का करियर

बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है। पार्टनर मददगार रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। टेस्ट या कोई एग्जाम है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

फैमिली  परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ व्यवहार में अपने मन पर विश्वास रखें। आप कठिन स्थिति का सामना पूरे दृढ़ निश्चय से करेंगे।

4 अगस्त 2018 को मेष राशि वालों की सेहत

सेहत आज अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म होंगे।

4 अगस्त 2018 को वृष राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?

 अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। इनकम और खर्चे की स्थिति संतुलित रहेगी। आप लोगों के साथ मिल कर धन कमाने के अच्छे मौके तैयार कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा ठीक रहेगा। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि होगी।

4 अगस्त 2018 को वृष राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?

आज आप अकेले कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका भी हाथ से छूट सकता है। राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में न उलझे। दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज आपकी छोटी सोच आपको ही शर्मिंदा भी करवा सकती है। लेनदेन में जोखिम न लें। 

4 अगस्त 2018 को वृष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?

सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें। 

4 अगस्त 2018 को वृष राशि का लव फैक्टर

किसी बात या विषय पर पार्टनर को आपके रिएक्शन का इंतजार रहेगा। आज कुछ संबंधों में बदलाव की इच्छा भी हो सकती है। आज आप नए प्रेम संबंधों को वहीं स्थगित कर पुराने संबंधों पर फिर से ध्यान देंगे।

करियर  पुराने निवेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को तनाव रहेगा।

फैमिली  आज आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों से तालमेल बनाएं। भावनाओं को समझें।

हेल्थ सेहत के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।

पॉजिटिव  मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीधंधे के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सुस्ती महसूस करने के बावजूद, महज मानसिक ऊर्जा के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। जरूरी काम आप आज ही निपटाएंगे। दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गंवाए। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अपेक्षाएं कुछ ज्यादा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा आज बढ़ सकती है। मातापिता का आशीर्वाद लें। आपका आकर्षण बढ़ेगा।

4 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?

एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। नई नौकरी का माहौल आपको ज्यादा रास नहीं आएगा। कुछ बातें आपको समझ नहीं आएंगी और आपकी इच्छा अनुसार काम नहीं होने के कारण आपका मूड भी बिगड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। 

4 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?

1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

4 अगस्त 2018 को मिथुन राशि का लव फैक्टर

जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी किसी भी बात के लिए तुरंत सहमत भी हो सकता है। 

4 अगस्त 2018 को मिथुन राशि का करियर

कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़े साथियों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी तरह की परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

फैमिली  आज आपके परिवार का वातावरण भी सुखद हो सकता है। तनाव भी खत्म होने के योग हैं।

4 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वालों की सेहत

पेट के रोग होने के योग हैं। ध्यान रखें। 

4 अगस्त 2018 को कर्क राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?

आज आप लोगों की मदद और सेवा भी कर सकते हैं। कामकाज के सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं। आप नियमकानून और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर समर्पित हो सकते हैं। आप सही योजनाएं बनाएंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं और उसमें सफल भी हो सकते हैं। आपको जो सलाह और जानकारी मिलेगी, वह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आपका पूरा ध्यान आगे बढ़ने में रहेगा। नए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव  परिवार के लोगों की फरमाइश पूरा करने में आपका काफी समय निकल सकता है। आज आप अपने बहुत से कामों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। छोटीमोटी बीमारियां आपको तकलीफ दे सकती है। थोड़ा सावधान रहें। कठोर भाषा का प्रयोग न करें। खुद पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। 

4 अगस्त 2018 को कर्क राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?

पपीता खाएं। 

4 अगस्त 2018 को कर्क राशि का लव फैक्टर

आज इस राशि के अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। दिल की बात कह दें। बस वाणी पर संयम रखें और पार्टनर के साथ व्यवहार सावधानी से करें। 

4 अगस्त 2018 को कर्क राशि का करियर

कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। कर्क राशि के लोग आज सावधान रहें। पुराने कागज या फाइल से आपको परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स पहले तनाव से परेशान होंगे, लेकिन बाद में सफलता मिल जाएगी।

फैमिली  आप बहुत उदारमन रहेंगे। परिवार की समस्याएं तो सुलझा लेंगे साथ ही दूसरों की सहायता और दूसरों से समझौता करने का कोई मौका नहीं चूकेंगे।

4 अगस्त 2018 को कर्क राशि वालों की सेहत

छोटीमोटी बीमारियां आज आपको परेशान कर सकती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com