आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार ऑक्शन 16 दिसंबर को अबूधाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे- UAE समय) से शुरू होगा। कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कितने खिलाड़ी उपलब्ध?
शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 350 खिलाड़ियों में से 240 भारतीय खिलाड़ी और 110 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं, जो बताता है कि इस बार ऑक्शन में नए टैलेंट की भरमार होगी।
कैटेगरी-वाइज ब्रेकडाउन:
| प्रकार | खिलाड़ियों की संख्या |
|---|---|
| कैप्ड भारतीय खिलाड़ी | 16 |
| कैप्ड विदेशी खिलाड़ी | 96 |
| अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी | 224 |
| अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी | 14 |
| कुल | 350 |
बेस प्राइस ब्रैकेट- कितने खिलाड़ी किस कैटेगरी में?
सबसे बड़ा रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये का है और 40 खिलाड़ियों ने यही ब्रैकेट चुना है। इसके अलावा 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले नौ खिलाड़ी हैं, जबकि 1.25 करोड़ की बेस प्राइस वाले चार और एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 17 खिलाड़ी हैं।
| बेस प्राइस (लाख में) | खिलाड़ी |
|---|---|
| 200 | 40 |
| 150 | 9 |
| 125 | 4 |
| 100 | 17 |
| 75 | 42 |
| 50 | 4 |
| 40 | 7 |
| 30 | 227 |
| कुल | 350 |
स्टार खिलाड़ी और खास अपडेट्स
- वेंकटेश और रवि बिश्नोई ऐसे केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ है।
- कैमरन ग्रीन को इस बार सबसे महंगा पिक माना जा रहा है और वह पहले सेट में शामिल रहेंगे। उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये है।
- क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेलालगे और जॉर्ज लिंडे को फ्रेंचाइजी रिक्वेस्ट के बाद अंतिम सूची में जोड़ा गया है।
कुल 35 खिलाड़ियों को अतिरिक्त रूप से शामिल किया गया है।
ऑक्शन फॉर्मेट
ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों की कैटेगरी से होगी। इनमें पहले बल्लेबाज, फिर ऑल-राउंडर, फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज, फिर तेज गेंदबाज और आखिर में स्पिनर आएंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आएगी। 70वें नंबर के खिलाड़ी के बाद एक्सलरेटेड नीलामी शुरू होगी।
फ्रेंचाइजी पर्स और स्लॉट्स
10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है। उनके पर्स में ₹64.30 करोड़ रुपये हैं और उनके पास सबसे अधिक 13 (जिसमें 6 ओवरसीज स्लॉट शामिल) स्लॉट भी उपलब्ध हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal