अंक 1: धर्म एवं अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ने से मन शांत एवं प्रसन्न होगा। इसी शांत मन और आत्मबल से आज आप बड़े से बड़े कार्यों को भी अंजाम दे देंगे। 
अंक 2: सामाजिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। अध्यन-अध्यापन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कृत्यों से मन प्रसन्न रहेगा।
अंक 3: आलस्य की अधिकता बढ़ेगी, आलस्य के कारण बने बनाए काम के भी व्यय होने कि सम्भावना बढ़ रही है। दैनिक कार्यों में भी बाधा सम्भव।
अंक 4: मित्रों एवं परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों एवं परिवार के इसी सहयोग से आपके कार्यक्षेत्र की वृद्धि हो सकती है। शिक्षा में व्यवधान सम्भव है।
अंक 5: क्रोध की अधिकता आपके आसपास के लोगों को आपका विरोधी बना सकता है, जिसका खामियाजा आपको आपके कार्यक्षेत्र में चुकानी पड़ सकती है, सावधान रहें।
अंक 6: नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के सामने अचानक से चुनौतियां आ सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अध्यन-अध्यापन के कार्यों में रूचि बनी रहेगी।
अंक 7: साहित्य-संगीत और कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक प्रमाद से बौद्धिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।
अंक 8: सारा दिन अंकों और ग्रहों का साथ मिलता रहेगा। सभी महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक सम्पादित होते चले जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आती चली जाएगी।
अंक 9: बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद कार्य सफल होंगे। अचानक से किसी सुबह संदेश की भी प्राप्ति सम्भव।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal