30 मार्च 2018, जानिए आज का कैसा होगा आपका आर्थिक राशिफल...

30 मार्च 2018, जानिए आज का कैसा होगा आपका आर्थिक राशिफल…

मेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल धनु राशि का होकर नवम केन्द्र में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है।30 मार्च 2018, जानिए आज का कैसा होगा आपका आर्थिक राशिफल...वृष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से द्वितीय लाभ भाव को देख रहा है। राज्य मान प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्तिदायक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन- आपकी राशि का स्वामी बुध कर्म केन्द्र दशम भाव में गुरु के घर में सूर्य के साथ विराजमान मीन राशि में है। फलतः आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा।

कर्क- कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से तृतीय चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है।

सिंह- राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर अष्टम पराक्रम भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या- आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला- आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से सप्तम भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक- आज का दिन काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपकी मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु- चन्द्रमा भी आज दशम भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

मकर- आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चन्द्रमा नवम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता के संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कुंभ- आज आपकी राशि से एकादश में शनि व मंगल का योग और कन्या राशि में चन्द्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी।

मीन- आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति तुला राशि का होकर अष्टम आयु, बुद्धि संतान भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक हैं। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com