29 दिसम्बर 2022 का राशिफल : आज इन राशि वालो के निजी जीवन में आएंगी खुशियां

मेष: मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक उत्साह और जोश से भरे हुए होते हैं। यह निडर और साहसी स्वभाव कर होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह की वजह से इस राशि के जातक जल्दी गुस्सा हो जाते हैं यदि इनके सामने किसी व्यक्ति की बात की जाएं जिनसे यह ईर्ष्या करते हैं तो यह उन बातों को बिल्कुल सुन नहीं पाते और जल्दी नाराज हो जाते हैं।

वृष: इस राशि के जातक जिद्दी स्वभाव के होते हैं। यह बेहद धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं। यदि इनके मन में किसी चीज को लेकर ईर्ष्या का भाव आ गया तो यह खुद से सवाल करने लगते हैं यह चीज सचमुच में मेरी है न

मिथुन: इस राशि के जातक बेहद सुलझे विचारों वाले होते हैं। इस राशि के जातक बहुत एनरजेटिक होते हैं इनकी यही ऊर्जा इन्हें एक काम पर फोकस करने नहीं देती। इन्हें जलाने के लिए अगर कोई बात कहीं जाएं तो यह उनपर विश्वास नहीं करते हैं।

कर्क: इस राशि के जातक भावुक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। यह अपने भावनाओं को अच्छी तरह से व्यक्त कर पाने के साथ ही साथ यह दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते भी है। मन में जलन का भाव आने पर यह खुद की तुलना उसके साथ करना शुरू कर देते हैं।

सिंह: इस राशि के जातक आत्मविश्वास और साहस से भरे हुए होते हैं। अपने मजबूत और मुखर स्वभाव के कारण यह आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। यदि कोई व्यक्ति इन्हें अपने हाव- भाव इनके मन में ईर्ष्या उत्पन्न कर्म की कोशिश करता है तो यह उसे मन में भी जलन पैदा करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते हैं।

कन्या: इस राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संतुलित बनाएं रखने में कामयाब होते हैं। कन्या राशि के जातक अपने ऊपर पूर्ण विश्वास रखते हैं कि वह बेस्ट है और कोई भी अन्य व्यक्ति उन्हें उनकी जगह से हटा नहीं सकता।

तुला: इस राशि के जातक विनम्र स्वभाव के होते हैं। यह खुद को वाद विवाद से दूर रखने की कोशिश करते हैं। अगर इनका पार्टनर इन्हें अपनी बातों के जरिए जलाने की कोशिश करता है तो यह नाराज हो जाते हैं। 

वृश्चिक: इस राशि के जातक अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। अगर इनका पार्टनर इन्हें जलाने की कोशिश करता है। लेकिन वृश्चिक राशि के जातक उन बातों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होते हैं।

धनु: इस राशि के जातक अति उत्साह के कारण कई बार अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं। धनु राशि के जातक प्यार का दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं। जलन के कारण यह शॉक में चले जाते हैं और सामान्य परिस्थिति को भी ठीक तरीके से हल नहीं कर पाते।

मकर: इस राशि के जातक अपने जीवन में सफलता की सिद्धि अपने जीवनसाथी के साथ चढ़ना पसंद करते हैं। मकर राशि वाले अपनी चीजों को साझा करना पसंद नहीं करते। अगर इन्हें किसी चीज के थोड़ी भी ईर्ष्या होने लगती है तो इसका बहुत अधिक भावनात्मक प्रभाव उनके ऊपर देखने को मिलता है।

कुंभ: इस राशि के जातक आकर्षक, कोमल और नरम स्वभाव के होते हैं। कुंभ राशि के जातक अपने निजी चीजों को बहुत पसंद करते हैं और उनके साथ एक खास तरह का लगाव रखते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या का भाव आने पर यह खुद को उससे अलग करने की कोशिक करने लगते हैं।

मीन: इस राशि के जातक बेहद भावनात्मक और दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं। यह अपनी करीबी चीजों से बेहद प्यार करते हैं कि उसके किसी दूसरे का थोड़ा से बेदखल इनके मन में ईर्ष्या का भाव पैदा कर देता है। इन्हें अपनी वह करीबी चीज दूर जाती  हुई महसूस होने लगती है। जिसकी कारण से यह बहुत ज्यादा दुःखी हो जाते हैं और खुद को दूसरी सभी चीजों से अलग करने की कोशिश करने लगते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com