28 और 29 जनवरी को पश्चिमी विछोभ के असर से तापमान में फिर फेरबदल होगा: मौसम विभाग

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बादल छंटते ही कोहरा और ठंड के पलटवार से सरगुजा संभाग के लोग सिहर उठे हैं। शीतलहर चलने से मैनपाट इलाके में शनिवार सुबह जबरदस्त पाला गिरा।

मैनपाट के कई इलाकों में बर्फ के समान मोटी चादर बिछ गई। इधर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी 1 डिग्री तापमान में गिरावट के साथ पारा 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है।

मैनपाट में रिकॉर्ड 1.8 डिग्री पर तापमान पहुंचने और शीतलहर चलने से लोग बेहाल है। पिछले दिनों बारिश के बाद ठंड में कुछ गिरावट हुई थी, लेकिन मौसम खुलने के बाद फिर से ठंड में इजाफा हुआ है। अंबिकापुर में जहां कल तापमान साढ़े सात डिग्री के करीब था, वह आज 6.4 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ठंडी हवा चलने से लोग ठंड से बेहाल है।

मौसम विभाग के अनुसार अगर आसमान में बादल नहीं छाते हैं तो तापमान में और कुछ गिरावट होगी। इस बीच 28 और 29 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विछोभ के असर से तापमान में फिर फेरबदल होगा। आसमान में बादल छाने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में परिवर्तन होगा।

मैनपाट इलाके में इस सीजन में तीसरी बार पाला गिरा है। आज सुबह इलाके के मैदान, खेत और खलिहान में सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई थी। धूप निकलने के बाद ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिली। सुबह 10 बजे तक धूप निकलने और तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों ने राहत की सांस ली।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com