टेक्नो जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी इस फोन को Tecno Spark 50 5G के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस को इसी महीने 27 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Amazon पर फोन की एक खास माइक्रोसाइट भी पहले ही लाइव हो गई है, जिसमें इस फोन के कुछ हाईलाइट फीचर्स को बताया गया है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या कुछ खास होने वाला है…
बैटरी और चार्जिंग पर रहेगा फोकस
माइक्रोसाइट से पता चलता है कि कंपनी इस फोन में सबसे ज्यादा फोकस बैटरी और चार्जिंग पर करेगी। डिवाइस को ‘Power Ka Tashan’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है जिससे इसकी बैटरी लाइफ के बारे में पता चलता है। Spark 50 5G में 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ फोन में 45W Super Charge सपोर्ट भी मिल सकता है। यह एक बजट 5G फोन होने वाला है।
इस हिसाब से ये कॉम्बिनेशन साफ तौर पर उन ग्राहकों को लुभाने के लिए है, जो किसी भी दूसरी चीज के मुकाबले बैटरी लाइफ को ज्यादा अहमियत देते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया है। कनेक्टिविटी के लिए Spark 50 5G में खास UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।
ड्यूरेबिलिटी भी होगी काफी शानदार
फोन के कैमरा मॉड्यूल में एयरोस्पेस-ग्रेड 6-सीरीज एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। यह डिवाइस MIL-STD 810H सर्टिफाइड भी होने वाला है और इसे 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए रेट किया गया है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज ऑप्शंस
रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है और यह Android 16 के साथ आ सकता है, जिसके ऊपर HiOS 16 स्किन मिलेगी। डिवाइस में 12GB तक की RAM भी मिलेगी। जबकि स्टोरेज के ऑप्शन में 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB शामिल होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal