मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा।
वृष (Taurus): विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini): परिवार में पुत्र और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करने वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे।
सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें।
कन्या (Virgo): बाहरी खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएं पैदा होंगी।
तुला (Libra): दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विशेष रूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा।
वृश्चिक (Scorpio): परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी।
मकर (Capricorn): गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है, मन में खिन्नता आ सकती है। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका है। छाती में दर्द हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में शुभ स्थितियों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मीन (Pisces): क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की आशंका है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च हो सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal