आज के टाइम में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने तक सीमित नहीं रहे हैं बल्कि अब ये AI-पावर्ड मशीन भी बन गए हैं। AI ने तो आज हमारे कई काम आसान कर दिए हैं। ऐसे में नया फोन खरीदते टाइम सिर्फ कैमरा या बैटरी देखना जरूर नहीं है बल्कि इसके साथ कई अन्य चीजों को भी चेक करना जरूरी है। ऐसे में अगर आप सही चुनाव करना चाहते हैं, तो ये लेटेस्ट चेकलिस्ट जरूर फॉलो करें।
AI फीचर्स
2026 में फोन का सबसे बड़ा गेमचेंजर Artificial Intelligence है। ऐसे में अब स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स भी मिलने लगे हैं, जो इंटरनेट के बिना भी काम करता है। नया फोन ले रहे हैं तो AI कॉल समरी, ऑटो फोटो एडिटिंग और स्मार्ट असिस्टेंट जैसे AI फीचर्स फोन में हैं या नहीं ये जरूर देख लें। बिना AI वाले फोन अब जल्दी आउटडेटेड हो सकते हैं।
प्रोसेसर और RAM
लेटेस्ट चिपसेट जैसे एप्पल का A19 प्रो, एंड्राइड में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Tensor G5 वाले फोन बेहतर परफॉर्म करते हैं। कम से कम 12GB RAM लें क्योंकि AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी हो गया है। कम RAM वाला फोन जल्दी स्लो लग सकता है।
बैटरी
2026 में 7000mAh से लेकर 10000mAh तक की बैटरी आम हो रही है। 5000mAh अब बेसिक है। साथ ही देखें कि फास्ट चार्जिंग कितनी है और वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है या नहीं। मल्टी-डे बैटरी अब नया नॉर्म बन रहा है।
कैमरा
अब तो 200MP कैमरा वाले भी कई फोन आ चुके हैं, लेकिन असली फर्क AI प्रोसेसिंग से आता है। नाइट फोटोग्राफी, AI वीडियो स्टेबिलाइजेशन और 5x या ज्यादा ऑप्टिकल जूम कहां बेहतर मिल रहा है वो फोन लें। सिर्फ मेगापिक्सल देखकर फोन न खरीदें।
कनेक्टिविटी
2026 में फोन में ये चीजें जरूरी हैं कि डिवाइस 5G (SA/NSA दोनों), Wi-Fi 6E या Wi-Fi 7, अपग्रेडेड NFC और सैटेलाइट कनेक्टिविटी ऑफर कर रहा है या नहीं।
डिस्प्ले
नया फोन लेते वक्त ये ध्यान रखें कि जो फोन आप ले रहे हैं उसमें AMOLED या OLED पैनल हो। साथ ही कम से कम 120Hz या उससे ज्यादा का रिफ्रेश रेट सपोर्ट हो। साथ ही फोन में हाई ब्राइटनेस होना भी जरूरी है जो आउटडोर यूज के लिए सही रहेगी।
डिजाइन और बिल्ड
इस बात का भी ध्यान रखें कि फोन का डिजाइन और बिल्ड कैसा है। कम से कम फोन में IP68 रेटिंग, Gorilla Glass / मजबूत बॉडी होना जरूरी है। साथ ही अब तो फोल्डेबल फोन भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal