2019 में अक्षय का बजा डंका अब बारी 2020 की

2019 में अक्षय कुमार ने कामयाबी का नया इतिहास रचा है। उनकी चारों फ़िल्में हिट रहीं। मगर, इसके साथ एक और रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल, अक्षय कुमार अकेले बॉलीवुड एक्टर बन गये हैं, जिनकी फ़िल्मों ने 2019 में 1000 करोड़ से अधिक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

अक्षय कुमार इस वक़्त बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में शामिल हैं। अक्षय की फ़िल्में ना सिर्फ़ चलती हैं, बल्कि निर्माताओं को मुनाफ़ा देकर जाती हैं।

साथ ही क्रिटिक्स भी उनकी फ़िल्मों को पंसद करते हैं। अक्षय कमर्शियल और क्रिटिकल सक्सेस की बेहतरीन मिसाल बन चुके हैं। 2019 में अक्षय कुमार की चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं।

यह सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर चलीं। अगर इनके वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो हाल ही में गुड न्यूज़ ने 300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है। 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने 18 दिनों में यह मुकाम हासिल किया।

इससे पहले 2019 में अक्षय की पहली रिलीज़ केसरी ने 207.09 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। हाउसफुल 4 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 280.27 करोड़ रहा, जबकि मिशन मंगल ने 290.59 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया। इन सभी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शंस का योग 1076.34 करोड़ आता है।

2019 में दूसरे स्थान पर रितिक रोशन हैं, जिनकी दो फ़िल्में आयीं। सुपर 30 ने 208.93 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था, जबकि वॉर ने 474.79 करोड़ बटोरे थे। इन दोनों को मिलाकर रितिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का स्कोर 683.72 करोड़ रहा। रितिक के करियर के लिए भी 2019 बेहतरीन रहा। वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली।

तीसरे स्थान पर सलमान ख़ान हैं, जिनकी भारत और दबंग 3 रिलीज़ हुई थीं। भारत ने 325.58 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि दबंग 3 ने 212.87 करोड़ बटोरे। इन दोनों को मिलाकर सलमान की फ़िल्मों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 538.45 करोड़ रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com