200MP के दो कैमरे के साथ आया Oppo का नया फोन

Oppo Find X9s Pro को मंगलवार को चीन में लॉन्च किया गया। ये लॉन्च टेक कंपनी के अप्रैल 2026 के लॉन्च इवेंट के दौरान हुआ, जिसमें Oppo Find X9 Ultra, Oppo Watch X3 और Oppo Enco Clip 2 को भी पेश किया गया। Oppo Find X9s Pro को देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ये हैंडसेट चार कलर ऑप्शन और चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में Hasselblad-ट्यून्ड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो 200-मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं। Pro मॉडल में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,025mAh की बैटरी भी दी गई है।

Oppo Find X9s Pro की कीमत और उपलब्धता

Oppo Find X9s Pro के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 73,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट 12GB + 512GB और 16GB + 512GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः CNY 5,699 (लगभग 78,000 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 82,000 रुपये) है। आखिर में, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 96,000 रुपये) है, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा।

ये फोन चीन में 24 अप्रैल से Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo Find X9s Pro चार कलर ऑप्शन में आता है: एनर्जेटिक ऑरेंज, फ्री व्हाइट, नेटिव टाइटेनियम और राइडिंग द विंड (चाइनीज से ट्रांसलेटेड)।

Oppo Find X9s Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

Oppo Find X9s Pro एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Oppo के लेटेस्ट Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.32-इंच का Full-HD+ (1,216 x 2,640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 300Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 95.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करता है।

Oppo Find X9s Pro में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट लगा है, जो 4.21GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस फोन में Arm Mali MC12 GPU, 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो, Oppo Find X9s Pro में Hasselblad-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें मेन कैमरा 200-मेगापिक्सल (f/1.6) का है, जिसमें ऑटोफोकस और टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर है। इस हैंडसेट में 200-मेगापिक्सल (f/2.6) का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी है, जिसमें टू-एक्सिस OIS और 120x तक का डिजिटल जूम मिलता है।

इसके साथ ही, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है जो 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू ऑफर करता है और आखिर में, सेकेंड जनरेशन Danxia कलर रिप्रोडक्शन सेंसर भी इसमें शामिल है। फ्रंट में, इसमें 32-मेगापिक्सल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये फोन 8K/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

Oppo Find X9s Pro में 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ये 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, QZSS, GLONASS, Galileo और NavIC को भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इस हैंडसेट का मेजरमेंट 150.46×71.72×8.60mm है और इसका वजन लगभग 200g है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com