भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री व चुनाव समिति के सदस्य नरेश बंसल ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जो 18 अक्टूबर को आयोजित की गई थी पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के आकस्मिक निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई थी।
अब यह बैठक 20अक्टूबर को तीसरे पहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित अन्य सदस्य भाग लेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री अजय टमटा, सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी, प्रदेश सरकार में मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन प्रदेश व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल शामिल होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal