एक क्रोएशियाई छात्रा 18 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। मगर, अब उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। दरअसल, पुलिस को फ्रीजर में एक शव मिला है, जो 18 साल पुराना बताया जा रहा है।
जांच अधिकारियों ने बताया कि फ्रीजर उत्तरी क्रोएशिया के माला सुबोटिका के एक घर में रखा था। इसमें रखा शव जैस्मिना डोमिनिक की बहन का माना जा रहा है, जो 23 साल की उम्र में साल 2000 में लापता हो गई थी।
डॉमिनिक उस समय जग्रेब में पढ़ रही थी। उसके परिवार ने पुलिस को घटना के पांच साल बाद सूचित किया था। इस मामले में पुलिस ने 45 वर्षीय एक महिला को माला सुबोटिका में गिरफ्तार किया है। यह जानकारीक्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता नेनाद रिसाक ने दी।
हालांकि, स्थानीय मीडिया ने कहा कि गिरफ्तार की गई महिला पीड़िता की बहन थी। बताया जा रहा है कि शव एक घर में मिला है, जहां डोमनिक की बहन अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। डोमिनिक के पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उन्होंने साल 2011 में कहा था कि उनकी बेटी ने साल 2000 में उन्हें बताया कि वह एक क्रूज जहाज पर काम करने जा रही है और उसका इरादा पेरिस में रहने का है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal