17 मार्च को अमावस्या है और इस दिन शनिवार भी है जिसके चलते इस दिन अमावस्या और शनिवार का शुभ संयोग बन रहा है। जो अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है उसे शनि अमावस्यां कहते हैं। इस संयोग के कारण इस दिन भगवान शनि को खुश करने के लिए अच्छा माना जाता है। जिस किसी के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या चल रही होती है कुछ उपाय करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय वृश्चिक,धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि वृष और कन्या राशि पर ढय्या का प्रभाव है। ऐसे में अगर इस शुभ संयोग में अपनी राशि अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय किया जाय तो परेशानियां कम होती है।
मेष राशि- इस राशि के लोग शनिदेव को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें
वृष राशि- वृष राशि वालों के ऊपर ढय्या का प्रकोप है जिसके चलते राजा दशरथ द्वारा रचित शनि स्त्रोत का पाठ करें।
मिथुन राशि-शनि अमावस्या पर हनुमानजी को सिंदूर और लाल चोला चढ़ाएं।
कर्क राशि -शनि अमावस्या के दिन पीपल देवता पर प्रात:काल जल चढ़ाएं
सिंह राशि- लोहे से बनी अंगुठी को मध्यमा उंगली में पहने। शनि अमावस्या के दिन इसे पहनने का सबसे शुभ दिन माना जाता है।
कन्या राशि – काली उड़द की दाल को गरीबों मं बांटे।
तुला राशि- इस दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं और दान में काली चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि- शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर जा कर वहीं पर स्थापित शमी के पेड़ की पूजा करें।
धनु राशि- इस दिन खिचड़ी का दान करना धनु राशि के लिए उत्तम रहेगा।
मकर राशि- शनिदेव को खुश रखने के लिए इस दिन 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि- शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि- शनि अमावस्या पर बल्कि हर शनिवार शनि देव को इसे चढ़ाएं और दीपक का दान करना चाहिए