16 नवंबर 2019 आज भाग्य आपके साथ रहेगा

मेष

आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ अवसर भी मनाया जा सकता है। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते है। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

वृष

लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।

मिथुन

दफ्तर में कुछ चीजें आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है अत: इससे बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं।

कर्क

भाग्य आज आपके साथ है। आज रुकें हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

सिंह

आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम संबंध का आरंभ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती से युक्त समय बिताएंगे।

कन्या

किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते है।

तुला

आज नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा।

वृश्चिक

आज व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन अधिक लगाव के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु

आज आपको व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते है । नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अतवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।

मकर

आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंभित कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा I यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

कुंभ

आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव  है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

मीन

कार्यस्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यवसायी विकास की योगनाओं को नए रूप प्रदान कर सकतें हैं। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते है। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आप संतुष्ट रहेंगे और शादी या जन्म जैसे खुशी के मौके को परिवार में मनाया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com