उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा. उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.
जिन महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. उनमें राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत), चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के लिए मनमोहन भारद्वाज को पुरस्कार दिया जाएगा.
वहीं फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, कश्मीर सिंह, पर्यावरण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई, लोक गायिका रेशमा शाह के साथ ही खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया, शामिल हैं.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal