महाराष्ट्र: हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक इस मामले में अब तक पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पकड़े गए लोगों में से 5 पुरुष हैं और एक महिला। इस मामले में यह भी खबर है कि इन सभी में एक नाबालिग लड़का भी है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। वैसे इस घटना को बीते शनिवार का बताया जा रहा है।

यह घटना नासिक रोड इलाके में हुई थी। इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जिस समय वह काम से वापस रात के समय घर लौटे तो उन्हें उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। उसके काफी समय बाद तक जब दोनों ने छानबीन की तो दोनों को बच्ची रोते हुए मिली। वहीँ बच्ची को रोते देख जब मां-बाप ने रोने का कारण पूछा तो लड़की ने पूरा वाकया बताया। पूरी घटना को सुनने के बाद माता-पिता के होश ही उड़ गए उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
शिकायत लिखकर उसी के आधार पर पुलिस ने बीते रविवार तड़के 19 से 29 साल के बीच 5 पुरुष आरोपियों और एक नाबालिग को दबोचा। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है जिसने कथित तौर पर आरोपियों को दुष्कर्म करने में मदद की थी। बताया जा रहा है पीड़िता का इस समय जिला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal