यदि आप नॉन-वैजिटेरियन हैं तो आपने मछली का आनंद भी उठाया ही होगा। बाजार में मछलियों की अलग-अलग कीमतें हैं. आमतौर पर बाजारों में बिकने वाली मछलियों की कीमत 300 से 1000 हजार रुपये प्रति किलो होती है।लेकिन जापान में एक मछली 193.2 मिलियन येन यानी करीब 13 करोड़ रुपये में बिकी है। इस मछली का नाम है ब्लूफिन टूना, जिसे रविवार को नए साल के मौके पर हुई नीलामी में जापान के कारोबारी कियोशी किमुरा ने खरीदा।

टूना खरीदने के बाद कियोशी ने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे। कियोशी के रेस्तरां में जापान की विशेष थाली शूसी ग्राहकों को परोसी जाती है, जिसमें चावल के साथ समुद्री मछली का समावेश किया जाता है।
इस मछली का वजन 276 किलोग्राम है। टूना मछली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। प्रमुख रूप से समुद्र में पाई जाने वाली इस मछली में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। इस मछली से कई तरह के पौष्टिक आहार बनाए जाते हैं। इसमें ओमेगा-3, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे जापान में बेहद पसंद किया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal