108MP वाला Samsung का ये धांसू फोन इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, यहां देखें लाइव इवेंट

Samsung Galaxy S21 सीरीज को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से इसका ऑफिशियली ऐलान कर दिया गया है। Samsung ने नए Galaxy Unpacked इवेंट का इनवाइट Welcome to the EveryDay Epic टैगलाइन के साथ भेजा गया है। Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन का वर्चुअल इवेंट 14 जनवरी की सुबह 10 बजे होगा। अगर भारतीय समय के मुताबिक बात करें, तो यह इवेंट 14 जनवरी की रात 8.30 बजे होगा। इस लाइव इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल साइट और Youtube चैनल पर देखा जा सकेगा। Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। 

संभावित कीमत  

  • Samsung Galaxy S21 (128GB वेरिएंट) – EUR 849 (करीब 76,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 (256GB वेरिएंट) – EUR 899 (करीब 80,900 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21+ (128GB वेरिएंट) – EUR 1,049 (करीब 94,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21+ (256GB वेरिएंट) – EUR 50 (करीब 98,900 रुपये) 
  • Samsung Galaxy S21 Ultra (128GB वेरिएंट) – EUR 1,349 (करीब 1,21,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 Ultra  (256GB वेरिएंट) – EUR 1,399 (करीब 1,25,900 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 Ultra (512GB वेरिएंट) – EUR 1,529 (करीब 1,37,600 रुपये)

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S21 Ultra आने वाली Galaxy S सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इस फोन में 108MP का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके अलवा इसमें 10MP रेजोल्यूशन, 1.22mm पिक्सल एजेस लेंथ, OIS और 1/3.24 इंच सेंसर साइज़ के साथ दो ज़ूम लेंस मौजूद होंगे। एक ज़ूम लेंस में 35 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू और दूसरे में 10 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलेगा। इसमें 12GB रैम और 5000mAh की बैटरी है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित हो सकता है। इसमें दो नैनो सिम का स्लॉट होगा। इसकी डिस्प्ले 6.8 इंच का होगा। यह फोन Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। Samsung One UI 3.1 पर काम करेगा। इसमें डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.8 इंच (1,440×3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी O डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 515 ppi पिक्सल डेंसिटी दी जाएगी। Samsung Galaxy S21 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन मिलेगा। Samsung Galaxy S21 अल्ट्रा का यूरोपियन मॉडल Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है, वहीं यूएस मॉडल में Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com