10 साल बाद बन रहा है रविवार और संक्रांति का शुभ योग, अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

10 साल बाद बन रहा है रविवार और संक्रांति का शुभ योग, अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

भारत एक सांस्कृतिक और पारम्परिक देश है। यहाँ कई तरह की मान्यताएं और त्यौहार मनाये जाते हैं। कुछ त्यौहार तो किस वजह से मनाये जाते हैं, इसके बारे में आजकल के लोगों को पता ही नहीं है फिर भी माना रहे हैं। भारत की संस्कृति और परम्परा को देखकर कई विदेशी लोग यहाँ की तरफ आकर्षित हुए हैं। भारत में इतने ज्यादा त्यौहार मनाये जाते हैं कि इस देश को त्यौहारों का देश कहा जाये तो गलत नहीं होगा। यहाँ हर समय कोई ना कोई त्यौहार मनाया ही जाता है।10 साल बाद बन रहा है रविवार और संक्रांति का शुभ योग, अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

भारत में मनाये जाने वाले हर एक त्यौहार की अपनी ख़ासियत है। हर त्यौहार को मानने के पीछे कारण और तरीका अलग-अलग है। इसी तरह भारत में एक त्यौहार मकर संक्रांति मनाया जाता है। मकर संक्रांति ही एक ऐसा त्यौहार है जो हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर रेखा पर सीधे चमकता है। इस बार की मकर संक्रांति कई मायनों में ख़ास होने वाली है। क्योंकि इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति और रविवार दोनों साथ-साथ पड़ रहा है।

इससे पहले 2007 में मकर संक्रांति के दिन रविवार पड़ा था। रविवार का करक ग्रह सूर्य है और संक्रांति भी सूर्य का ही पर्व है। इस वजह से इस साल की मकर संक्रांति बहुत ख़ास है। सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इसी दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होगा। इस साल मकर संक्रांति को पुरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस दिन दान-पुण्य और नदी में स्नान करने की परम्परा है। मकर संक्रांति के दिन किये जाने वाले पूजा-पाठ से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिशास्त्र के अनुसार इस बार मकर संक्रांति के दिन कुछ चीजों का अपनी राशि के अनुसार दान करने से कुंडली के दोषों और बाधाओं से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए किस राशि के व्यक्ति को कौन-कौन सी चीज का दान करना चाहिए।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान:

मेष राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति के दिन दर्पण, मच्छरदानी और तिल का दान करना चाहिए।

इस राशि के जातकों को इस बार के ख़ास मकर संक्रांति के दिन उनी वस्त्रों और अनाज का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि के लोगों को इस संक्रांति के दिन कम्बल और तिल के लड्डुओं को जरूरतमंद व्यक्तियों को दान करना चाहिए।

कर्क राशि के लोग इस मकर संक्रांति के दिन साबूदाना और शहद का दान करें। सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल जाएगी।

सिंह राशि के लोगों को इस बार की मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और घी का दान करना चाहिए।

कन्या राशि के जातकों को चादर और गर्म वस्त्रों का दान किसी गरीब व्यक्ति को करना चाहिए।

इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, तिल का तेल और चावल का दान करना चाहिए।

इस राशि के जातकों को इस बार मकर संक्रांति के दिन दूध, दही और तिल से बने हुए व्यंजनों का दान करना शुभ होगा।

इस बार की मकर संक्रांति के दिन धनु राशि के जातकों को गाय को घास खिलाना चाहिए और साथ ही हल्दी का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के लोगों को उड़द की दाल, सरसों का तेल और राई का दान करना चाहिये।

जिन लोगों की राशि कुम्भ है उन लोगों को इस बार मकर संक्रांति के दिन काले तिल और तेल का दान करना चाहिए।

मीन राशि के जातकों को इस बार मकर संक्रांति के दिन गेंहूं, गुड़ और कम्बल का दान करना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com