1 ओवर में 7 छक्‍के लगाने वाला दुनिया का एकमात्र बल्‍लेबाज

क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है, क्योंकि यहां कब कौन-सा रिकॉर्ड बन और टूट जाए, ये किसी को भी मालूम नहीं होता। क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा दुर्लभ जरूर है, लेकिन अनोखा नहीं है।

ऐसे कई बैटर देखने को मिले हैं, जो ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, लेकिन लिस्ट-ए या वनडे क्रिकेट में लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो तो वह सिर्फ एक ही बैटर ने किया है। ये रिकॉर्ड किसी और नहीं, बल्कि भारतीय बैटर ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।  

Ruturaj Gaikwad का ये रिकॉर्ड टूट पाना ‘असंभव’

दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Record) ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसका टूटना असंभव-सा लगता है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मैच में उन्होंने यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए थे। पारी का 49वां ओवर लेकर आए शिवा सिंह के सामने ऋतुराज पूरी तरह हावी रहे।

ओवर की पहली 6 गेंदों पर उन्होंने लगातार छक्के लगाए। ओवर की छठी गेंद नो-बॉल निकली। इसके बाद उन्हें एक गेंद एक्ट्रा मिली, जिस पर भी उनके बल्ले से सिक्स निकला। इस तरह एक ओवर में उन्होंने 43 रन बटोर लिए। लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज यह कारनामा नहीं दोहरा सका है। 

रिकॉर्ड से भी बड़ी थी पारी

उस दिन मैच में गायकवाड़ सिर्फ बड़े शॉट्स नहीं खेल रहे थे, बल्कि रनों की बरसात कर रहे थे। उन्होंने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन ठोके थे, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल रहे।

महाराष्ट्र की टीम ने 330 रन बनाए, जिसमें गायकवाड़ के बल्ले से अकेले 220 रन निकले। यानी टीम के बड़े स्कोर का बड़ा हिस्सा उनके बल्ले से ही आया। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि घरेलू क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई। गायकवाड़ काफी लंबे समय से टी20 और घरेलू क्रिकेट में रनों की बौछार करते नजर आते हैं। ये ही वजह है कि उन पर सेलेक्टर्स की नजरें बनी रहती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com