08 सितंबर 2018 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विवाद और प्रवास से हो सके तो आज दूर रहें।

वृषभ:
आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन खर्च अधिक होगा।

मिथुन:
पारिवारिक वातावरण में मेलजोल की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए काम को शुरू करने के लिए लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी होंगे।

कर्क:
भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम और मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद का समय कुछ उलझन भरा हो सकता है। आज खर्च अधिक होगा।

सिंह:
पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे।मध्याह्न के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से प्रसन्न होंगे।

कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति रहेगी।

तुला:
आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। घर की साज-सजावट में परिवर्तन करेंगे, मानसिक स्वस्थता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।

वृश्चिक:
आज भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश स्थित स्नेहीजनों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। मान-सन्मान प्राप्त होगा।

धनु:
स्वास्थ्य नरम रह सकता है। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग हैं। व्यवसायियों को कारोबार में मिलेगा लाभ। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है।

मकर:
आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।

कुंभ:
आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छाया रहेगा। आमोद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा।

मीन:
नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com