दैनिक जागरण संगिनी क्लब के साथ ‘होली है, सेलिब्रेशन एक्टिविटीज’ का आयोजन आज यानी शुक्रवार को कर रहा है। इस आयोजन में कोई भी महिला शामिल हो सकती है। इस आयोजन में महिलाओं को अपने हाथों का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें होली पर खास तरह से गुझिया बनानी होगी। उन्हें तरह-तरह की गुझिया घर से तैयार कर लानी होगी।
होली का जश्न भी होगा, रंगों में महिलाएं मस्ती में सरोबार रहेंगी
कटरा रोड पर भारत स्काउट गाइड स्कूल के सामने स्थित टैैंपटेशन अल्टीमेट रेस्टोरेंट में दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में होली का जश्न भी होगा। इसमें हैैंडमेड गुझिया, होली कलरफुल ड्रेस, होली हुड़दंग-डांस व हैैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही महिलाएं रंगों की मस्ती में भी सराबोर होंगी। प्रतियोगिता जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। गिफ्ट इस्पांस केके सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया है।
इस मोबाइल नंबर पर महिलाएं कर सकती हैं संपर्क
सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित चीजें घर से बनाकर लानी होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तथा संगिनी क्लब की सदस्य बनने के लिए महिलाएं 9519100839 नंबर पर संपर्क कर सकती हैैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal