होली से पहले ही छा गया अक्षरा सिंह और रितेश पांडे का सुपरहिट गाना…देखे जबरदस्त डांस

होली के त्योहार में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में मनोरंजन जगत में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर होली के कई गाने वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक ‘ए जीजा आई जाना हो’ गाना भी है। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने शानदार अंदाज में गाया है।

‘ए जीजा आई जाना हो’ गाना भोजपुरी एलबम ‘पहिलका फागुन अक्षरा के…’ का है। यह गाना इस साल जनवरी में रिलीज हुआ था। जब से यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ‘ए जीजा आई जाना हो’ गाने को रितेश पांडे और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। इन दोनों ने ही होली के इस शानदार गाने को अपनी खूबसूरत आवाज में गया है। खबर बनाने तक इस गाने 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘ए जीजा आई जाना हो’ को मनोज मतलबी ने लिखा है और संगीत घुंघरु जी ने दिया है। इस गाने में रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का जबरदस्त होली डांस देखते ही बन रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस भी गाने और डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। ‘ए जीजा आई जाना हो’ गाने की खास बात ये है कि इसमें पारंपरिक भोजपुरी होली के संगीत पर बनाया गया है। रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का अंदाज भी काफी अलग दिख रहा है।

‘ए जीजा आई जाना हो’ के अलावा अभिनेता खेसारी लाल यादव का भी एक होली गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव अपना नया होली गाना ‘गाल रंगेगा’ लेकर आए हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस रोमांटिक भोजपुरी गाने ‘गाल रंगेगा’ में नेहा सिंह पल्लवी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच गाने में मस्तीभरी कैमेस्ट्री फैंस को काफी पंसद आ रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है।

वहीं इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव के ​हैं। साथ ही इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा गाने को म्यूजिक छोटु रावत ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसे गोल्डी, बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। गाना जी म्यूजिक जपुरी के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com