होम डिलीवरी देगी AAP सरकार, DL समेत 30 और सेवाओं की…

दिल्ली सरकार की सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी स्कीम में 30 और सेवाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने तैयारी कर ली है। इस तरह 40 सरकारी सेवाओं के साथ शुरू होने वाली होम डिलीवरी स्कीम में सेवाओं की संख्या 70 हो जाएगी।  पिछले वर्ष 10 सितंबर को लांच की गई इस स्कीम के तहत कॉल सेंटर नंबर 1076 पर फोन करने पर मोबाइल सहायकों के जरिये लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं।

क्या-क्या और मिल सकेंगी सेवाएं-  जिन 30 सरकारी सेवाओं को अगले कुछ दिनों में शामिल किया जाएगा, वह दिल्ली सरकार के 9 विभागों की हैं। इसमें श्रम विभाग द्वारा ठेकेदारों को लाइसेंस देने का काम, इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर लाइसेंस, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर लाइसेंस को इस सूची में रखा जाएगा। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहत राशन कार्ड में अतिरिक्त नामों को जोड़ना, राशन कार्ड में आवास का पता बदलना, नाम हटाना, डुप्लिकेट राशन कार्ड बनाना व राजधानी में वर्तमान पते से हटाकर किसी अन्य पते पर राशन कार्ड बनाना जैसी सेवाओं को भी होम डिलीवरी में शामिल किया जाएगा।

बस में पास अब घर बैठे-  परिवहन विभाग की 2 नई सेवाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। मोटर वाहन टैक्स जमा करना और ड्राइविंग लाइसेंस में नई गाड़ी परिचालन को जोड़ने जैसे काम भी घर बैठे हो जाएंगे। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा ब्रेड व ब्रेकफास्ट सेवा को इसमें जोड़ा जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम एसी बस पास और नॉन एसी बस पास सेवा की होम डिलीवरी शुरू करेगा। ड्रग्स कंट्रोल विभाग के तहत केमिस्ट की दुकान का लाइसेंस भी होम डिलीवरी होगा। होम्योपैथी दुकान चलाने का लाइसेंस भी घर बैठे प्राप्त किया जा सकेगा।

सुबह 8 से रात 10 बजे तक मिलेंगी सेवाएं-  सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी का लाभ सातों दिन सुबह 8 से रात 10 बजे तक आप प्राप्त कर सकते हैं। मोटर वाहन टैक्स जमा करना व ड्राइ वग लाइसेंस में नई गाड़ी के परिचालन को जोड़ने जैसे काम भी घर बैठे हो जाएंगे। लोगों को अब विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राशन कार्ड से भी जूड़ीं समस्याएं घर बैठे हल होंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com