भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। गरीब परिवार से बुलंदियों तक पहुंची रानी रामपाल का जीवन किसी मिसाल से कम नहीं है। आज लोग अपनी बेटियों को रानी जैसा बनाना चाहते हैं। रानी रामपाल का हॉकी करियर करीब 16 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किए। इनमें लगातार दो बार ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी करना भी शामिल है।
हरियाणा की रहने वाली है रानी रामपाल
बता दें कि रानी रामपाल हरियाणा की रहने वाली हैं। रानी का जन्म कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में 1994 में हुआ था। रानी रामपाल बेहद गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता रामपाल घोड़ा तांगा चलाते और ईंट बेचते थे। जब रानी ने हॉकी खेलने की जिद की तो परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो रानी की जरूरतें पूरी कर सकें। इसके बावजदू रानी ने हॉकी में आगे बढ़ने का हौसला नहीं छोड़ा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal