हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन; हमले में सात रडार

लाल सागर में लगातार वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने वाले हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने बड़ा हमला बोला है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के रडार और ड्रोन को निशाना बनाया है। बता दें कि दो दिन पहले ही हूती विद्रोहियों ने ग्रीक के एक जहाज को निशाना बनाया था। इसके बाद ही अमेरिका ने एक्शन लिया है।

यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। यमन में पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया है। बता दें कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। अमेरिका ने यह कदम इस हमले के बाद उठाया है।

अमेरिकी सेना ने क्या कहा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा कि यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद पहुंचाते थे।

जहाजों को निशाना बना रहा हूती

हाल ही में हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मियों को भी बंदी बना लिया था। ये सभी कर्मी यमन के ही रहने वाले हैं। बंदियों में एक विशेष दूत और महिला भी शामिल है। बता दें कि गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ पिछले सात महीने से हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com