‘अस्सी’ से तारीफें बटोर रहीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बॉलीवुड की कास्टिंग सीक्रेट रिवील की है। एक्ट्रेस का कहना है कि हीरो के चक्कर में वह फिल्म से बाहर हुई हैं।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सिनेमा की बेबाक हसीनाओं में से एक हैं। वह उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो फीमेल लेड मूवीज में अपनी दमदार भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं तापसी पन्नू ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर पोल खोली है। उन्होंने बताया कि फिल्म में कास्टिंग का प्रोसेस कैसे चलता है, वो भी तब जब हीरो डायरेक्टर्स से भी बड़े स्टार्स हों।
क्या हीरो ने तापसी को फिल्म से करवाया बाहर?
जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी बेबाकी के लिए फिल्म से बाहर किया गया है? इस पर हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में ‘अस्सी’ एक्ट्रेस ने कहा-
सच कहूं तो मुझे सीधे तौर पर इसके बार में कुछ नहीं पता है। हो सकता कि बात पता चल जाए, लेकिन यह कभी भी आपके पास नहीं आती है। कोई कह देता है, ‘नहीं, मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता’ लेकिन इसकी वजह आपको नहीं पता चलती। मुझे जो पता चला, वह बस इतना है कि, कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि आप फिल्म में हों।
हीरोइन की कास्टिंग का फैसला हीरो के हाथ में
तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए बताया कि हीरो तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन होगी। उन्होंने आगे कहा-
मुझे लगता है कि हर किसी को पता है, ज्यादातर हीरो ही तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन है। जब तक कोई बड़ा डायरेक्टर न हो क्योंकि कुछ डायरेक्टर्स स्टार्स होते हैं।
राजकुमार की वजह से मिली ‘डंकी’
तापसी पन्नू ने शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का उदाहरण देते हुए कहा-
जब राजू सर (राजकुमार हिरानी) मुझे फिल्म में चाहते थे तो मैं फिल्म में थी। यह शायद सबके लिए एक बड़ा शॉक था क्योंकि मैं उस तरह की फिल्मों या शाह रुख सर की रेगुलर पेयर ऑनस्क्रीन के खास सर्किट में नहीं हूं। लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि डायरेक्टर को पूरा यकीन था कि वह मुझे कास्ट करना चाहते हैं।
बता दें कि तापसी पन्नू इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज क्राइम थ्रिलर ‘अस्सी’ (Assi) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से खूब सराहा गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal