हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे बिहार में घुस आएगा और यहां से सुरक्षित निकल जाएगा? यह कैसे हो सकता है: डीजीपी गप्तेश्वर पांडे

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बिहार में छिपे होने की खबरों पर राज्य के डीजीपी गप्तेश्वर पांडे ने बड़ा बयान दिया है। डीजीपी ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस अलग-अलग हैं क्या? पूरे देश की पुलिस एक है।

यूपी (कानपुर) में आठ पुलिसकर्मियों हत्या कर के (हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे) बिहार में घुस आएगा और यहां से सुरक्षित निकल जाएगा? यह कैसे हो सकता है?

बता दें कि गुरुवार को कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी थी। जिसमें सीओ बिल्हौर सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस आठ मौतों के जिम्मेदार विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी की सीमाओं से सटे हुए सभी राज्यों और जिलों में दबिश दे रही है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि विकास दुबे बिहार भाग गया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com