टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और फैशनेबल स्टार बनी हुई हैं। इन दिनों रुबीना डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में दिखाई दे रही हैं। इस बीच रुबीना ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया जो देखते-ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में रुबीना गोलगप्पे खाते हुए ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

हाल ही में रुबीना ने पानी पुरी का आनंद उठाते हुए स्वयं का एक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर उनके प्रशंसक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। वीडियो साझा करते हुए रुबीना ने कैप्शन दिया, “क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?” इस के चलते रुबीना लाल रंग के सलवार सूट में पहने ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रही हैं। रुबीना का ये वीडियो दिवाली पार्टी का है। इसमें रुबीना पानी पुरी खाते हुए नजर आती हैं मगर जैसे ही वो एक गोलगप्पा उठाकर मुंह में रखती हैं तभी वो उनके हाथ से फिसलकर कटोरे में गिर जाता है।
वही इस पर रुबीना शर्मिंदा होकर वह कटोरी को टेबल पर रखती हैं तथा कैमरे को साइड से देखती हैं। इसके बाद वो अपने पति अभिनव शुक्ला को पानी पूरी खिलाती दिखाई देती हैं। वीडियो में एक्टर शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ कलकर भी हैं। रुबीना के इस फनी वीडियो पर उनके प्रशंसक कमेंट सेक्शन में मजेदार अनुभव साझा करते नजर आए। बहुत से यूजर्स ने बताया कि, उनके साथ भी ऐसा होता है। एक शख्स ने लिखा, “ये तो हर बार का है।” एक अन्य ने लिखा, “यह मैं हूं, रूबी हम सबको एक्सपोज करना बंद करो।” बता दें कि, इन दिनों रुबीना दिलैक रुबीना कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ झलक दिखला जा 10 में परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।