मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे मैच में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
सूर्यकुमार ने टॉस के समय बताया कि पांड्या ठीक नहीं है और इसी कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पांड्या टीम के साथ मैदान पर भी नजर नहीं आए थे। संभवतः वह होटल में ही आराम कर रहे हैं।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
पांड्या की जगह टीम में एक और ऑलराउंडर दीपक चाहर आए हैं। ये दीपक का इस सीजन का पहला मैच है। वह पिछले सीजन ही चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई में आए हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट भी आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के कार्बिन बोश्च को टीम में चुना गया है। ये बोश्च का इस सीजन का पहला मैच है।
दिल्ली ने नहीं किया बदलाव
वहीं दिल्ली ने अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है। ये उनका घर पर इस सीजन का पहला मैच है। इससे पहले उसने लखनऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी और जीत हासिल की थी। कप्तान ने इस बार भी वही टीम के साथ उतरने का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे, रोबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुशमंथा चामीरा, करुण नायर
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal