सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नन्हे हाथी को कंधे पर लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है। लोगों ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि ये है असली ‘बाहुबली’। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बाहुबली…नहर में एक नन्हा हाथी गिर कर कीचड़ में फंस गया। लेकिन, मेट्टुपालयम के जंगल में पीड़ित छोटे हाथी को बचा लिया गया। पलानीचामी सरथकुमार अपने कंधे पर इस नन्हे हाथी को बचाकर वापस ले गए’।
https://twitter.com/susantananda3/status/1378721995764850699?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1378721995764850699%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.lifeberrys.com%2Fweird-story%2Felephant-calf-on-man-shoulder-video-viral-167191.html
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक हजार आठ सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal