उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दो सगे भाईयों को गोलियों से भून डाला। दोनों की मौत हो गई।

थाना सादाबाद इलाके के नगरिया छावा गांव में एक ही परिवार के तीन सगे भाईयों में ट्रैक्टर के टीलर से मेढ कटने को लेकर आपस में विवाद हो गया।
जिसमें सगे भाई अजयपाल पुत्र नत्थी सिंह और उसके दोनों बेटों द्वारा फाल सिंह पुत्र नत्थी सिंह (55) व हमवीर सिंह पुत्र नत्थी सिंह को गोली मार दी।
जिससे उपरोक्त दोनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सादाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal