हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री जनसंवाद कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री कंवरपाल गुर्जर को शहर के गाबा अस्पताल ले जाया गया।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के बड़े भाई अशोक कुमार बहादुरपुर ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के संबोधन के बाद मंत्री कंवरपाल पात्रों को आयुष्मान कार्ड विकरित कर रहे थे तो उन्हें चक्कर आया है। जिसके बाद वह अचानक बैठ गए। जिसके बाद उन्हें शहर के गाबा अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन मनजीत सिंह और गाबा अस्पताल के डॉक्टर बीएस गाबा ने बताया कि थकान की वजह से उन्हें कार्यक्रम के दौरान चक्कर आ गया था। लेकिन अब उनका बीपी और धड़कन भी कंट्रोल में है।
सीएम मनोहर ने जाना शिक्षा मंत्री का हाल
उधर जैसे ही कैबिनेट मंत्री की तबीयत खराब होने के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सूचना मिली। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेकर उनसे बातचीत की है। मंत्री कंवरपाल ने खुद मुख्यमंत्री को फोन कर बताया अब उनकी तबीयत में सुधार है। उल्लेखनीय है इन दिनों विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल अपने हलके में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी के तहत नाग्गल पट्टी में जन संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal