हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू हुई। आखिरी दिन सत्ता पक्ष व कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने सदन में शैतान कहा है। उनका सवाल था कि यह शैतान किसे कहा गया है।
इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि कर्नल शैतान सिंह ने बॉर्डर पर खड़े होकर इस देश की रक्षा की। विपक्ष के लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि इस शब्द को वापस लिया जाए। स्पीकर ने कहा ये शब्द निकाल दिया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal