हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसके असर से 5 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौजूदा कम दबाव के क्षेत्रों से इस विक्षोभ को भरपूर नमी मिलेगी, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बादल बनेंगे। 5 अक्टूबर की अलसुबह से बारिश शुरू हो सकती है, जो 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal