हरियाणा में आज कई शहरों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही शीतलहर और घने कोहरे से भी प्रदेशवासियों का सामना होगा। आज बारिश के साथ में प्रदेश में जबरदस्त ठंड की एंट्री होगी। ऐसे में दिसंबर माह के अंत तक हरियाणावासियों का असली ठंड से सामना करना होगा। बात अगर प्रदूषण की करें तो कई शहरों का एक्यूआई बेहद खराब दर्ज किया गया है।
बता दें कि बारिश से एक ओर किसान काफी खुश हैं, हालांकि इस बारिश के कारण ठंड और भी बढ़ गई है। पिछले दो तीन दिनों से प्रदेश में हल्की ठंड पड़ने के बाद बारिश से मौसम और भी सुहाना हो गया है। हालांकि काफी ठंड बढ़ गई है। हालांकि काफी ठंड काफी बढ़ गई है।
हांड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड
आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा में रविवार को सबसे अधिक तापमान महेन्द्रगढ़ में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा में रविवार को सबसे अधिक ठंड पड़ी, यहां सबसे कम तापमान 3.6 दर्ज किया गया। इस बीच प्रदेश के 7 जिलों में रेनफॉल यानी कि हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो आज हो रही बारिश प्रदेश में ठंड बढ़ाने का काम करेगी। इस बारिश के बाद दिसंबर के अंत तक प्रदेश में हांड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का सामना होगा। 24 से 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध रह सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal