हरियाणा में गर्मी की सितम जारी है। गर्मी प्रचंड रुप दिखा रही है। दिन के साथ अब रातें भी पसीने छुड़ाने लगी हैं। मौसम विभाग ने आने वाली 24 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में लू का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया, जबकि 8 शहरों में रातें भी गर्म यानी ‘वार्म नाइट’ रहने की चेतावनी दी गई है।
सबसे गर्म रहा ये शहर
हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से 1.7°C तक ऊपर बना हुआ है। 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में दिन का पारा तेजी से चढ़ा है। अधिकतम तापमान में 1.1°C की वृद्धि देखी गई है, जो सामान्य से 2.3°C अधिक है। नारनौल 42.5°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोक दें। कटी हुई फसल को अच्छे से बांध कर अच्छे से रखें। हालांकि अगले 3 दिनों तक फलों-सब्जियों पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक छिड़काव से बचें। पशुओं का भी ध्यान रखें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal